पाकिस्तान में जन्मे बच्चे छत्तीसगढ़ में बड़े हुए: फर्जी वोटर-ID बनवाने पर जेल गए,
रायगढ़ में 80 साल से रह रहा परिवार

पाकिस्तान में जन्मे बच्चे छत्तीसगढ़ में बड़े हुए: फर्जी वोटर-ID बनवाने पर जेल गए,
रायगढ़ में 80 साल से रह रहा परिवार
रायगढ़
रायगढ़ के कोड़ातराई के इसी घर में रहते हैं 2 पाकिस्तानी और 1 भारतीय भाई-बहन।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कोड़ातराई गांव में पाकिस्तानी भाई-बहन को पुलिस ने पकड़ा है। वे फर्जी वोटर आईडी बनाकर यहां रह रहे थे। दरअसल दोनों भाई-बहनों का जन्म पाकिस्तान के कराची में हुआ था।
उनके पिता याकूब कोड़ातराई के रहने वाले थे, लेकिन उन्होंने शादी पाकिस्तान में की और दो बच्चे पाकिस्तान में जन्म लिए और 1 बच्चे का जन्म यहां छत्तीसगढ़ में हुआ।
ऐसे समय में जब केंद्र सरकार ने पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने के लिए कहा है, उनके सामने मुसीबत आ पड़ी है कि आखिर जाए तो कहां जाए। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष लालमणि त्रिपाठी के मुताबिक, भारत में दोहरी नागरिकता का प्रावधान नहीं है। ऐसे में ये मामला अब कोर्ट तक पहुंच गया है।
2 बच्चे जो पाकिस्तान में जन्मे उनके पास भारत की नागरिकता नहीं है। लेकिन करीब 80 साल से रायगढ़ में रह रहे हैं। प्रभावित परिवारों से बातचीत करने भास्कर की टीम कोड़ातराई पहुंची। लेकिन याकूब घर पर नहीं थे, मां ने बात करने से मना कर दिया, स्थानीय लोगों ने इनके बारे में क्या कहा पढ़िए इस रिपोर्ट में:-



