सारंगढ़-बिलाईगढ़छत्तीसगढ़

बिलासपुर रोड के चंदई से कोतरी बाईपास रोड पड़ी खटाई में*

बाईपास बनने से लोगो को मिलेगी राहत**

**बिलासपुर रोड के चंदई से कोतरी बाईपास रोड पड़ी खटाई में*

**बाईपास बनने से लोगो को मिलेगी राहत**

सारंगढ़ खबर न्यूज,सारंगढ़—-छत्तीसगढ़ सरकार ने कुछ जिलों में बाईपास रोड बनाने की अनुशंसा की थी जिसमे बलौदाबाजार जिला, सारंगढ़ जिला,रायपुर जिले में बाईपास रोड सहित और भी अन्य जिलों में बनना था।सूत्रों से पता चला है कि बलौदाबाजार जिले में बाईपास रोड बनने के लिए सरकार ने भूमि अधिग्रहण भी कर लिया है,परंतु अभी तक लगता है सारंगढ़ जिले के बिलासपुर रोड से लगे ग्राम चंदई से रायगढ़ रोड के ग्राम कोतरी को जोड़ेने वाली इस महत्वपूर्ण योजना को हरी झंडी नही मिल पाई है।इन दोनों रोड को जोड़ने वाली जिसकी दूरी लगभग 5 से 6 किलोमीटर की होगी।अगर यह बाईपास रोड बन जाता है तो आने जाने वाले राहगीर जो सारंगढ़ नगर के भीड़भाड़ वाले इलाके में ना जाके सीधे बाईपास रोड से रायगढ़ जाने वाले सीधे ग्राम कोतरी पहुँच मार्ग आसानी से पहुँच पाएंगे,जो कि राहगीरों के लिए बहुत ही अच्छा होगा।लेकिन अभी तक चंदई से कोतरी बाईपास रोड वाली इस योजना का अतापता नही है शायद यह योजना खटाई में पड़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button