chhattisgarhcmodprpib

Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में मानसून क्यों हो रहा है लेट? जानिए कब होगी झमाझम बारिश

Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में मानसून क्यों हो रहा है लेट? जानिए कब होगी झमाझम बारिश

Chhattisgarh Weather News: प्रदेश में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 27 जून के बाद मानसून सक्रिय होगा और अगले सात दिनों तक कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है।
छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक के बावजूद लोगों को अब भी झमाझम बारिश का इंतजार है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार को भीषण उमस और तेज गर्मी का असर देखने को मिला। बादलों की आवाजाही के बावजूद पर्याप्त बारिश नहीं होने से तापमान सामान्य से कई डिग्री ऊपर बना रहा। मौसम विभाग का कहना है कि 27 जून के बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। इसके साथ ही अगले सात दिनों तक कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है।

किसानों की बढ़ी चिंता

मानसून की औपचारिक दस्तक के बावजूद पर्याप्त वर्षा नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खरीफ फसलों की बुआई का समय शुरू हो चुका है, लेकिन कई क्षेत्रों में खेत अभी भी पर्याप्त नमी का इंतजार कर रहे हैं। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश होती है तो बुआई का कार्य तेजी से शुरू हो सकेगा। हालांकि बारिश में अधिक देरी होने पर खेती की तैयारियां प्रभावित हो सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button