chhattisgarhcmodprpibraipur

आयकर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, रायपुर कमिश्नरी रेंज के कई अफसर बदले, जारी हुई सूची

Chhattisgarh Transfer List: आयकर विभाग में फेरबदल का सिलसिला जारी है। हाल ही में 209 निरीक्षकों के तबादले के बाद अब 70 इंस्पेक्टरों की नई सूची जारी की है। इनमें रायपुर कमिश्नरी रेंज के अफसर भी शामिल है..

Income Tax Inspector Transfer: आयकर विभाग भोपाल मुख्यालय के मुख्य आयकर आयुक्त द्वारा (सीजी-एमपी) सेक्टर के 70 इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए हैं। इनमें 29 अफसर रायपुर कमिश्नरी रेंज के शामिल हैं। इसमें छत्तीसगढ़ सेक्टर के राजेश कुमार, सुजीत सरकार, अभिषेक कुमार, राकेश बोरकर, कुणाल राणा सहित अन्य शामिल हैं। सभी को नए स्थान पर तत्काल चार्ज लेने के निर्देश दिए गए हैं।

Raipur Income tax officers transfer: भोपाल और रायपुर में सबसे ज्यादा तबादले

जारी सूची के अनुसार सर्वाधिक तबादले रायपुर निरीक्षकों के किए गए हैं। इसके अलावा बाद मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों के निरीक्षकों के नाम शामिल है। बता दें कि 23 जून को एक साथ 209 आयकर निरीक्षकों के तबादले किए हैं। इनमें सर्वाधिक तबादले भोपाल में 46 और रायपुर में 31 निरीक्षकों के किए गए हैं। इसके अलावा इंदौर में 21, भिलाई में 10 और बिलासपुर में 6 निरीक्षकों की नई पदस्थापना की गई है।

नए वित्त वर्ष के लिए तैयार किया गया नया प्रशासनिक ढांचा

Chhattisgarh Transfer List: लगातार हो रहे तबादलों और पदस्थापनाओं को विभागीय पुनर्गठन की प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि नए वित्त वर्ष को ध्यान में रखते हुए सीजी-एमपी आयकर सर्किल को नया स्वरूप दिया गया है, ताकि कर प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाया जा सके और कार्यों के निष्पादन में तेजी लाई जा सके।

राजस्व प्रशासन में बढ़ेगी दक्षता

विशेषज्ञों का मानना है कि बड़े पैमाने पर किए गए इन तबादलों से विभागीय कार्यप्रणाली में नई ऊर्जा आएगी। नई तैनातियों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में मानव संसाधन का संतुलित उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे कर संग्रहण, जांच और प्रशासनिक कार्यों की निगरानी को और मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button