chhattisgarhcmodprpibraipurरायपुर पुलिस

मुजगहन स्थित श्री शंकराचार्य कॉलेज में यातायात जागरूकता, महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला आयोजित*

 

👉 *यातायात पुलिस एवं साइबर सेल द्वारा विद्यार्थियों को सुरक्षित, जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने का दिया गया संदेश।*

मुजगहन, रायपुर स्थित श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में यातायात पुलिस, पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा यातायात जागरूकता, महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में एसीपी ट्रैफिक श्रीमती स्नेहिल साहू, यातायात प्रशिक्षक श्री टी.के. भोई एवं साइबर सेल के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा,पिंक पेट्रोल यूनिट, अभिव्यक्ति ऐप, साइबर सुरक्षा , सड़क सुरक्षा, संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

*महिला सुरक्षा एवं आत्मरक्षा के प्रति किया जागरूक*
कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, हेल्पलाइन सेवाओं, आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले सुरक्षात्मक उपायों तथा आत्मविश्वास के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। छात्राओं को महिला सुरक्षा,पिंक पेट्रोल यूनिट, अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी दी गई साथ ही महिलाओं की सुरक्षा में समाज की सहभागिता एवं संवेदनशीलता पर भी विशेष बल दिया गया।

*यातायात नियमों की जानकारी देकर सुरक्षित वाहन संचालन के लिए किया प्रेरित*
यातायात प्रशिक्षक श्री टी.के. भोई द्वारा सड़क सुरक्षा ,हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, यातायात संकेतों का पालन तथा नशे की स्थिति में वाहन नहीं चलाने की जानकारी दी गई।रायपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में संचालिक यातायात QRT, QR कोड माध्यम से पंजीकृत ई रिक्शा की जानकारी भी साझा की गई।

*साइबर अपराध एवं साइबर बुलिंग से बचाव के बताए प्रभावी उपाय*
साइबर सेल के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर बुलिंग, ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने के दुष्परिणाम, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा डिजिटल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित एजेंसी एवं पुलिस को दें तथा साइबर अपराधों से बचाव हेतु सतर्क रहें।

*विद्यार्थियों ने लिया जागरूक नागरिक बनने का संकल्प*
कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने यातायात नियमों का पालन करने, महिला सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा साइबर सुरक्षा के नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा अपने परिवार एवं समाज में भी इन विषयों पर जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम भी कॉलेज के शिक्षक गण सहित लगभग 600-700 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button