chhattisgarhcmodprpibraipurTop newsरायपुर पुलिस

छत्तीसगढ़ में 31 IPS अफसरों का ट्रांसफरः GP सिंह पुलिस अकादमी के DG बनाए गए, काबरा को रेल-ट्रैफिक की भी जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में 31 IPS अफसरों का ट्रांसफरः GP सिंह पुलिस अकादमी के DG बनाए गए, काबरा को रेल-ट्रैफिक की भी जिम्मेदारी

रायपुर

छत्तीसगढ़ सरकार ने 31 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। इनमें वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं। DG पवन देव का विभाग भी बदला गया। IPS पवन देव (1992) को अध्यक्ष एवं प्रबंध संचालक, छग पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन, रायपुर से नगरसेना, नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाओं का महानिदेशक बनाया गया है।

वहीं 1994 बैच के एसआरपी कल्लूरी को छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन का प्रबंध संचालक बनाया गया है। गुरजिंदर पाल (GP) सिंह को महानिदेशक प्रशिक्षण के साथ राज्य पुलिस अकादमी के महानिदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदीप गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन एवं चयन) बनाया गया है।

IPS अजातशत्रु बहादुर सिंह (2011 बैच) को पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में गुप्तवार्ता और विशेष शाखा के DIG पद से हटाकर नगर सेना, SDRF और अग्निशमन सेवाओं के DIG व निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।

बता दें कि 6 दिन पहले ही 22 IAS अधिकारियों और एक IFS अधिकारी का तबादला किया गया था। इसमें 6 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए थे।

काबरा को रेल और ट्रैफिक का अतिरिक्त प्रभार

1997 बैच के IPS दीपांशु काबरा को वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेल और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात का प्रभार दिया गया है। वहीं विवेकानंद को वर्तमान काम के साथ वित्त, योजना एवं प्रबंध का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button