chhattisgarhCmo chhattisgarhdprpibpoliticsraipurTop newsUncategorizedरायपुर पुलिस

सीजीपीएससी घोटाले बाज टामन सिंह सोनवानी को अम्बेडकर अस्पताल में वीआईपी सुविधा देने का मामला आया सामने*

*सीजीपीएससी घोटाले बाज टामन सिंह सोनवानी को अम्बेडकर अस्पताल में वीआईपी सुविधा देने का मामला आया सामने*

रायपुर—–छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) भर्ती घोटाले में जेल में बंद आयोग के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को आंबेडकर अस्पताल में वीआईपी सुविधा दिए जाने का मामला सामने आया है।

अस्पताल के कर्डियोलाजी विभाग का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसमें सोनवानी अपनी पत्नी और बेटे के साथ बैठे बातचीत करते और लड्डू खाते दिखाई दे रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद जेल अधीक्षक ने एक जेल प्रहरी को सेवा से बर्खास्त कर दिया है, जबकि दो की बर्खास्तगी के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा है।

सोनवानी को बीते माह पेसमेकर लगाया गया था। इसके फालोअप के लिए आरोपित को अस्पताल लाया गया था। आरोप है कि उनके अस्पताल पहुंचने की जानकारी पहले ही स्वजन को दे दी गई थी।

उन्हें ओपीडी गेट से प्रवेश कराने के बाद कार्डियोलाजी विभाग के बरामदे में बैठाया गया। करीब 10 मिनट बाद उनकी पत्नी और बेटा वहां पहुंचे। दोनों ने करीब 15 मिनट तक सोनवानी से बातचीत की।

इसी दौरान एक रेजीडेंट डॉक्टर ने बाहर आकर उनकी फाइल देखी। अस्पताल में सोनवानी के कहने पर आरक्षक ने हथकड़ी खोल दी।

पत्नी ने लड्डू निकाले और तीनों ने साथ बैठकर लड्डू खाए। इस दौरान पत्नी फोन पर बातचीत करती रहीं, जबकि सोनवानी बेटे से मामले को लेकर चर्चा करते दिखाई दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button