chhattisgarhCmo chhattisgarhdprpibraipurTop newsUncategorizedरायपुर पुलिस
राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में दी जानकारी, IPS रतनलाल डांगी के खिलाफ आरोप प्रमाणित*
आगे की जांच के लिए IPS दीपांशु काबरा और प्रशांत कुमार अग्रवाल का नाम प्रस्तावित

*राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में दी जानकारी, IPS रतनलाल डांगी के खिलाफ आरोप प्रमाणित*
- आगे की जांच के लिए IPS दीपांशु काबरा और प्रशांत कुमार अग्रवाल का नाम प्रस्तावित*

बिलासपुर। निलंबित आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ महिला उत्पीड़न से जुड़े मामले में नया अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि मामले की प्राथमिक जांच में लगाए गए आरोप प्रमाणित पाए गए हैं। इसके साथ ही आगे की जांच की जानकारी भी कोर्ट के सामने रखी गई। बताया गया कि आईपीएस दीपांशु काबरा को जांचकर्ता अधिकारी और आईपीएस प्रशांत कुमार अग्रवाल को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी बनाने के लिए डीजीपी की ओर से यह प्रस्ताव गृह सचिव को भेजा गया है। इस मामले की अगली सुनवाई अगले सप्ताह होगी।



