महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर उप जेल सारंगढ़ में विधिक जागरूकता शिविर संपन्न

महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर उप जेल सारंगढ़ में विधिक जागरूकता शिविर संपन्न
***********************
सारंगढ—-माननीय डॉ.मनोज कुमार प्रजापति
जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति सारंगढ़ के द्वारा उप जेल सारंगढ़ में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित विचाराधीन बंदीयो को नि :शुल्क विधिक सहायता, नालसा लीगल हेल्पलाइन नंबर 15100, मध्यस्थता और लोक अदालत योजना, मानसिक स्वास्थ्य एवं बौद्धिक दिव्यांगता, 17 सितंम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बंदियों की समस्या एवं स्वास्थ्य के बारे में बारी-बारी से जानकारी लेते हुए बंदियों को साफ-सफाई में ध्यान देने का सलाह दिया उक्त कार्यक्रम में तालुका विधिक सेवा समिति सारंगढ़ से नारद प्रसाद श्रीवास थाना सारंगढ़ उप जेल सारंगढ़ के सहायक जेल अधीक्षक श्यामलाल जांगड़े तथा समस्त जेल स्टाफ उपस्थित रहे।



