chhattisgarhCmo chhattisgarhdprpibTop newsUncategorizedनई दिल्ली

छत्तीसगढ़ के आईपीएस संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की कमान

छत्तीसगढ़ के आईपीएस संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की कमान

नई दिल्ली | छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत सिंह को दिल्ली मेट्रो में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के डीआईजी के रूप में पदस्थ किया गया है। वे दिल्ली मेट्रो लाइनों और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।

संतोष सिंह को सुरक्षा प्रबंधन और प्रशासनिक कार्यों का लंबा अनुभव है। वे छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, राजनांदगांव, कोरिया, रायगढ़,

महासमुंद, नारायणपुर और कोंडागांव में एसपी/एसएसपी रह चुके हैं। इसके अलावा सुकमा में एएसपी और अलावा सुकमा दुर्ग में सीएसपी की जिम्मेदारी भी संभाली है। वे सामुदायिक पुलिसिंग और संवेदनशील पुलिसिंग के प्रयोगों के लिए भी जाने जाते हैं। अभी वे हैदराबाद में डीआईजी साउथ जोन-2 के रूप में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक के औद्योगिक, रणनीतिक प्रतिष्ठानों व पूर्वी तट के बंदरगाहों की सुरक्षा देख रहे थे। दिल्ली मेट्रो के 271 स्टेशन हैं, जबकि नोएडा एक्वा लाइन और गुरुग्राम रैपिड मेट्रो को मिलाकर यह आंकड़ा 303 स्टेशनों का होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button