bangal politicsCmo chhattisgarhdprpibpoliticsTop newsUncategorized
पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा आगे, पुडुचेरी में हारी कांग्रेस, तमिलनाडु में TVK को बढ़त

पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा आगे, पुडुचेरी में हारी कांग्रेस, तमिलनाडु में TVK को बढ़त
Election Results Live Updates: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी की 6 सीटों पर उपचुनाव के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हैं
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी की 6 सीटों पर उपचुनाव के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हैं। शुरुआती रुझानों में पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। नंदीग्राम में हसिरानी रथ कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान से आगे चल रही हैं, जबकि रेजीनगर में भाजपा के सखारव सरकार कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद अब्दुल्लाहिल काफी से आगे हैं। वहीं, पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर NDA समर्थित AINRC के उम्मीदवार अशोक आनंद जीत गए हैं। तमिलनाडु की दो विधानसभा सीटों, पुडुचेरी की थट्टांचावडी सीट और असम की नगांव लोकसभा सीट के नतीजे भी भाजपा, कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों के प्रदर्शन की तस्वीर साफ करेंगे।
नंदीग्राम में भाजपा की हसी रानी रथ 89,709 वोटों से आगे
नंदीग्राम, पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार हसी रानी रथ 89,709 वोटों के अंतर से आगे चल रही हैं। कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद प्रधान और एसपीआई उम्मीदवार शांति गोपाल गिरि पीछे चल रहे हैं।
बंगाल के रेजीनगर में BJP ने बनाई बढ़त
मुर्शिदाबाद जिले के रेजीनगर इलाके में BJP के उम्मीदवार शंकर सरकार 28366 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं AJUP के गुलाम नबी आजाद को 8109 वोट मिले हैं। कांग्रेस के अब्दुल्लाहिल काफी 1705 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।



