छत्तीसगढ़ में समाप्त हुआ हर शनिवार की छुट्टी का दौर*
सरकारी कार्यालयों में अब छह दिनों का कार्य दिवस लागू**

**छत्तीसगढ़ में समाप्त हुआ हर शनिवार की छुट्टी का दौर** **सरकारी कार्यालयों में अब छह दिनों का कार्य दिवस लागू**
सारंगढ़ खबर,सारंगढ़—–छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने सप्ताह में पुनः छह दिवस कार्य लागू करने सभी विभागों में आदेश जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में स्पष्ट कहा गया है कि लोकहित और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के लिए यह निर्णय लिया गया है जो कि बीते 01 जून 2025 से प्रभाव में आ चुका है।
प्रदेश में राज्य सरकार ने सर्वप्रथम पुलिस विभाग के ADG प्रशासन ने जारी किया था निर्देश, अब हर सप्ताह में छः दिन स्टाफ के साथ अफसर भी काम करने आएंगे।
इस निर्देश के बाद साफ है कि पीएचक्यू में अब शनिवार को भी काम जारी रहेगा।
छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्टेट पुलिस मुख्यालय में शनिवार को पेंडिंग काम निपटाया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) ने लेटर जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि DGP ने निर्देश दिए गए हैं कि स्टाफ के साथ शाखा प्रमुख और अफसर भी उपस्थित होंगे। इस निर्देश के बाद साफ है कि पीएचक्यू में अब शनिवार को भी छुट्टी की जगह काम जारी रहेगा।
इस लेटर में लिखा है कि कार्यालय के कामों की महत्व और संवेदनशीलता को देखते हुए इस एक समय सीमा में पूरा करना आवश्यक है। इसके लिए डीजीपी ने शनिवार के दिन भी पुलिस मुख्यालय में उपस्थित होकर सभी जरूरी शासकीय कार्यों के निर्वहन के लिए निर्देशित किया है।
अपनी शाखा में हर शनिवार को अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर पेंडिंग मामलों का समाधान करें। इस काम के सुपरविजन के लिए सहायक पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी भी कार्यालय में उपस्थित रहेंगे।
**सोमवार के लिए टल जाते है काम**
सामान्य तौर पर कई विभागों में देखा जाता है कि शुक्रवार को आम व्यक्ति का काम नहीं होने पर सीधे सोमवार के लिए टाल दिया जाता था। इसके अलावा PHQ में भी कई महत्वपूर्ण जांच और कार्रवाई लंबी छुट्टी की वजह से रुक जाती थी। इसे देखते हुए इस निर्देश को जारी किया गया है। जिससे कि आम व्यक्ति को राहत मिल सके।



