रायगढ़ के जेल में मर्डर के 268 बंदी: दूसरे नंबर पर दुष्कर्मी काट रहे सजा,
गांजा तस्करी के मामले भी बढ़े, जेल में क्षमता से अधिक बंदी

रायगढ़ के जेल में मर्डर के 268 बंदी: दूसरे नंबर पर दुष्कर्मी काट रहे सजा,
गांजा तस्करी के मामले भी बढ़े, जेल में क्षमता से अधिक बंदी
रायगढ़ 3 घंटे पहले
जिला जेल रायगढ़

जिला जेल में इन दिनों क्षमता से अधिक बंदी अपने गुनाहों की सजा काट रहे
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हत्या, दुष्कर्म और गांजा तस्करी जैसे अपराधों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। यही कारण है कि जिला जेल में इन मामलों के अपराधी क्षमता से अधिक है और अपनी गुनाहों की सजा काट रहे हैं। करीब 700 कैदियों की क्षमता वाली जेल में इस समय 800 से अधिक विचाराधीन बंदी रखे गए हैं।
ग्रामीण इलाकों में हत्या के मामले बढ़े
वहीं, जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी विवादों के चलते हत्या की घटनाएं ज्यादा सामने आ रही हैं। हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। फिलहाल रायगढ़ जेल में हत्या के मामलों से जुड़े 268 विचाराधीन बंदी हैं, जिनमें 237 पुरुष और 31 महिलाएं हैं।
दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के आरोपी दूसरे स्थान पर
इसके बाद दूसरे नंबर पर किसी अपराध में सजा काट रहे विचाराधीन बंदी की संख्या देखी जाए, तो पास्को एक्ट के आरोपी अधिक हैं। इमसें दुष्कर्म के मामलों में 101 अपराधी सजा काट रहे हैं।
जिसमें 100 पुरुष और एक महिला भी है। इससे यह स्पष्ट है कि जिले में जागरूकता के अभाव में ग्रामीण क्षेत्रों से दुष्कर्म के मामले अधिक सामने आ रहे हैं।



