जनसमस्याओं को लेकर विधायक उत्तरी जांगड़े व कविता लहरे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन

जनसमस्याओं को लेकर विधायक उत्तरी जांगड़े व कविता लहरे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन
सारंगढ़। क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर आज कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने विधायक उत्तरी जांगड़े एवं कविता प्राण लहरे के नेतृत्व में सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में ग्राम झिकिपाली स्थित शासकीय देशी शराब दुकान, जो गिण्डोला मुख्य मार्ग पर संचालित हो रही है, उसे तत्काल हटाने की मांग की गई। इसके साथ ही क्षेत्र में आयुष हॉस्पिटल संचालित करने, ग्राम गोड़ीहारी के पीलिया प्रभावित क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाने तथा किसानों को समय पर खाद एवं कृषि ऋण उपलब्ध कराने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से आग्रह किया कि क्षेत्र के विकास, आमजन की सुविधाओं तथा जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए इन मांगों पर सकारात्मक एवं शीघ्र कार्रवाई की जाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ये मुद्दे सीधे तौर पर जनता के स्वास्थ्य, सुरक्षा और किसानों के हितों से जुड़े हुए हैं, इसलिए इनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना आवश्यक है।
इस अवसर पर विधायक उत्तरी जांगड़े, विधायक कविता प्राण लहरे, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार,वरिष्ठ कांग्रेसी संजय दुबे,पुरुषोत्तम साहू,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामनाथ सिदार,ब्लॉक अध्यक्ष राकेश पटेल,प्रवक्ता गोपाल बाघे,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव ठाकुर,विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े,अजय बंजारे,जनपद सदस्य प्रतिनिधि प्रणय सिंह वारे, पूर्व जनपद सदस्य प्रतिनिधि दुर्गेश अजय सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन, महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर उनकी आवाज लगातार बुलंद होती रहेगी तथा क्षेत्र के विकास, किसानों के अधिकारों और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने की मांग की गई।



