chhattisgarhcmodpreducationpibraipur

CG News: अजब-गजब नाम पर CGPSC की सफाई आई सामने, देखें पीएससी ने किस अंदाज में दी है सफाई, पढ़ें सीजीपीएससी की सफाई वाला पत्र

 

CG News: CGPSC सब इंस्पेक्टर परीक्षा के परिणाम में अभ्यर्थियों के जो नाम सामने आए हैं, उसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लगातार कौतुहल बना हुआ है। यूर्जस कमेंट्स कर रहे हैं और लिख रहे हैं, ऐसे भी नाम भला होते हैं क्या? सोशल मीडिया में लगातर आ रहे कमेंट्स के बीच सीजीपीएससी ने अपनी सफाई भी पेश की है। पढ़िए राज्य लोक सेवा आयोग इस संबंध में किस अंदाज में सफाई पेश किया है।

रायपुर । CGPSC सब इंस्पेक्टर परीक्षा के परिणाम में अभ्यर्थियों के जो नाम सामने आए हैं, उसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लगातार कौतुहल बना हुआ है। यूर्जस कमेंट्स कर रहे हैं और लिख रहे हैं, ऐसे भी नाम भला होते हैं क्या? सोशल मीडिया में लगातर आ रहे कमेंट्स के बीच सीजीपीएससी ने अपनी सफाई भी पेश की है।आयोग अपनी सफाई में लिखता है, आयोग द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में प्रदर्शित अभ्यर्थियों के नाम वही हैं, जो संबंधित अभ्यर्थियों द्वारा अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में अंकित कर अंतिम रूप से सबमिट किए गए थे। उक्त नाम से ही अभ्यर्थी दस्तावेज़ एवं शारीरिक परीक्षण तथा प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित हुए थे तथा उनके प्रवेश-पत्र में भी उनके नाम यथावत् प्रदर्शित किए गए थे। आयोग अभ्यर्थियों को सलाह मशविरा भी देते नजर आ रहा है। आगे लिखता है, आयोग समस्त अभ्यर्थियों को सलाह देता है कि वे ऐसी भ्रामक एवं असत्य जानकारी पर विश्वास न करें तथा केवल छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचनाओं पर ह विश्वास करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button