Collector Transfer Order: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 5 राजस्व अधिकारियों का तबादला, लिस्ट जारी

Collector Transfer Order: छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। कलेक्टर तूलिका प्रजापति ने 2 तहसीलदार और 3 नायब तहसीलदारों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा एक तहसीलदार को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। प्रशासन ने अधिकारियों के नए पदस्थापना आदेश जारी करते हुए सभी को तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन के अनुसार यह फेरबदल नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किया गया है, जिससे राजस्व कार्यों में बेहतर संचालन और कार्यक्षमता सुनिश्चित की जा सके।
Transfer List: इन तहसीलदारों का हुआ तबादला
जारी आदेश के अनुसार अनुरिमा टोप्पो को अंबागढ़ चौकी से स्थानांतरित कर मोहला का नया तहसीलदार नियुक्त किया गया है। वहीं चांदनी देवांगन को मानपुर तहसीलदार के पद पर बनाए रखते हुए औंधी तहसील का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। नेहा विश्वकर्मा को मोहला से स्थानांतरित कर अंबागढ़ चौकी तहसील की जिम्मेदारी दी गई है।
राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार स्तर पर भी प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार दिनेश साहु को मोहला से स्थानांतरित कर खड़गांव का प्रभारी तहसीलदार बनाया गया है। वहीं दिलीप साहू का तबादला मानपुर से मोहला किया गया है, जबकि राज आशीष को खड़गांव से स्थानांतरित कर मोहला में नई पदस्थापना दी गई है। इन बदलावों का उद्देश्य राजस्व कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाना बताया गया है।
मोहला तहसील में बढ़ेगा प्रशासनिक सहयोग
नए आदेश के बाद मोहला तहसील में एक तहसीलदार के साथ दो नायब तहसीलदार कार्यभार संभालेंगे। इससे राजस्व से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे और प्रशासनिक कार्यों में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।



