cmodprpibpolitics sarangarhजिला सारंगढ-बिलाईगढ़

सारंगढ जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुआ जिला पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक**

*बरमकेला जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ विद्या चौहान सहित 5 लोगो ने विधिवत भाजपा में किया प्रवेश**

सारंगढ——-आज के इस संगठनात्मक बैठक में सर्वप्रथम भाजपा पदाधिकारियों ने भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय व,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया,तत्पश्चात आज के इस जिला संगठनात्म बैठक में सर्वप्रथम भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल ने अपने उद्बोधन में सारंगढ और विलाइगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सारंगढ, विलाइगढ़ क्षेत्र में भाजपा के सभी मंडल,बूथों आदि में संगठन का कार्य पूर्ण हो चुका है।

बैठक में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय जी ने पहले जिले के सभी पदाधिकारियों का परिचय लिया फिर इस संगठनात्मक बैठक में प्रदेश एवं जिला संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में संगठन की आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, संभाग प्रभारी जगदीश रामू रोहरा, सहप्रभारी अभिषेक शुक्ला, जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल,सहप्रभारी श्रीमती विद्या सिदार,रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, श्रीमती कमलेश जांगड़े,जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपने-अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने पर जोर दिया।

श्री साय ने कहा कि संगठन में पार्टी से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, का आपसी समन्वय होना बहुत ही जरूरी है।आपसी समन्वय में एक कहावत है कि जहाँ संपत्ति वहा समृद्धि।उन्होंने कहा कि संगठन का निर्णय सर्वमान्य होता है।उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा किये।

1–संगठन जो कि 4 श्रेणी से मिलकर बनता है।

1-जिला कोर कमेटी पदाधिकारी

2-मंडल पदाधिकारी

3-शक्ति केंद्र प्रभारी

4-बूथ प्रभारी।

अपना लक्ष्य पूरा करने के लिए जनप्रतिनिधियों के बीच आपसी तालमेल रखना बहुत जरूरी होता है।तो वही प्रशासन के साथ भी हमारा समन्वय होना बहुत जरूरी है।

2–प्रवास–प्रवास संगठन का प्राणतत्व है।अपने कार्य क्षेत्र में प्रवास के बिना संगठन शून्य है,उसमें भी 3 स्तर के प्रवास होते है।

1,जिला प्रवास,2,मंडल प्रवास,3,शक्ति केंद्र प्रवास।

3–संगठन का ढांचा–सभी कार्यकर्ता,पदाधिकारी संगठन का ढांचा के रूप में कार्य करते है।

4–बैठक रचना–जिला,मंडल व शक्ति केंद्रों में बैठक करना नितांत आवश्यक होता है जिससे कार्यकर्ताओं के साथ आपसी समन्वय स्थापित होता है और कार्य सरलता से होता है।

5–मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रभारी बनाना–संगठन को मजबूत करने के लिए जिले में जितने भी मोर्चा प्रकोष्ठ है उन सभी मे प्रभारी नियुक्त करना चाहिए।

6–हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता है–

कार्यक्रम का समापन और आभार जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार ने किया और मंच संचालन महामंत्री द्वारिका साहू ने किया।

**डॉ विद्या चौहान अध्यक्ष जनपद पंचायत बरमकेला ने किया भाजपा प्रवेश**

आज के इस संगठनात्मक बैठक के समापन के बाद बरमकेला जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डॉ विद्या किशोर चौहान ने अपने जनपद सदस्य और साथियों के साथ जिसमे श्रीमती यशोदा वर्मा जनपद सदस्य बरमकेला, घनश्याम इजारदार जनपद सदस्य बरमकेला, रोहित वर्मा और ओमप्रकाश चौहान ने आज भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष के समक्ष विधिवत रूप से भारतीय जनता पार्टी का गमछा पहना कर भाजपा पार्टी में प्रवेश किया।

आज के इस जिला पदाधिकारीयो की बैठक में भाजपा के पूर्व विधायक शमशेर सिंह,श्रीमती केराबाई मनहर,कामदा जोल्हे,जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय,प्रदेश प्रवक्ता वेदराम जांगड़े,डॉ दिनेश जांगड़े,पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष जालान,अजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री हरिनाथ खूंटे,दीनानाथ खूंटे,भुवन मिश्रा,वैजयंती लहरे,मनोज जायसवाल,प्रकाश अग्रवाल,निखिल बानी,अमित अग्रवाल, अरविंद हरिप्रिया, जीवन रात्रे,दुर्गा ठाकुर,सहित बड़ी संख्या में सभी मंडल के अध्यक्ष,महिला मोर्चा,अजा मोर्चा,पिछड़ा मोर्चा,किसान मोर्चा,अल्पसंख्यक मोर्चा,अजजा मोर्चा के जिला पदाधिकारी,सहित कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।आज के इस पूरे कार्यक्रम की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रवि तिवारी ने दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button