Bilaspurछत्तीसगढ़भारत-पाक युद्धरायपुर
भारत-पाकिस्तान तनाव… अलर्ट मोड पर रायपुर-बिलासपुर स्टेशनः
RPF जवान ले रहे ट्रेनों की तलाशी, CCTV कैमरों से निगरानी; यात्रियों को आगाह करने माइक से अनाउंसमेंट

भारत-पाकिस्तान तनाव… अलर्ट मोड पर रायपुर-बिलासपुर स्टेशनः
RPF जवान ले रहे ट्रेनों की तलाशी, CCTV कैमरों से निगरानी; यात्रियों को आगाह करने माइक से अनाउंसमेंट
बिलासपुर
रेलवे ने प्लेटफार्म और ट्रेनों में बढ़ाई सुरक्षा।

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीय रेलवे ने देशभर के स्टेशनों पर सतर्कता बढ़ा दी है। बिलासपुर जोनल रेलवे स्टेशन समेत जोन में RPF अलर्ट मोड पर है। रायपुर में भी ट्रेनों और स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया गया है।
वहीं डॉग स्क्वायड की मदद से जांच अभियान भी तेज़ी से चलाया जा रहा है। यात्रियों को माइक से लगातार सतर्क किया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना मिल सके। वहीं, प्लेटफार्म के साथ ही ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। CCTV कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।