
मंत्री ओपी ने बघेल को बताया हीनता बोध से ग्रस्तः साव बोले-क्या नक्सलवाद के साथ हैं भूपेश, पूर्व CM ने नक्सल-सिंदूर ऑपरेशन पर उठाए थे सवाल
रायपुर
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सल ऑपरेशन और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बयान पर दिया। जिस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बघेल को हीनता बोध से ग्रस्त बताया है। वहीं, डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि, क्या बघेल नक्सलवाद के साथ हैं।
दरअसल, भूपेश बघेल ने रायपुर में तिरंगा यात्रा को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जिसमें कहा कि, सीएम साय ऑपरेशन सिंदूर को एक आयोजन बता रहे हैं। आयोजन शब्द को पकड़कर भूपेश ने ट्वीट किया। आगे लिखा कि, हे ईश्वर, सेना के शौर्य और पराक्रम को आयोजन बताने वाले इन लोगों को क्षमा करना। वे नहीं जानते कि शौर्य और पराक्रम क्या होता है।
ओपी ने बघेल को बताया हीनता बोध से ग्रस्त
मंत्री ओपी चौधरी ने एक्स पर पूर्व मुख्यमंत्री बघेल को हीनता बोध से ग्रस्त बताया है। उन्होंने कहा कि, पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत को नहीं पचा पा रहे हैं। मंत्री ने आयोजन शब्द को लेकर कहा कि, ‘नागरी प्रचारिणी सभा’ के शब्दकोष में ‘आयोजन’ का अर्थ है-
‘किसी कार्य या गतिविधि को सुनियोजित और व्यवस्थित ढंग से करने की प्रक्रिया।’ इसमें योजना बनाना, संसाधनों का प्रबंधन और कार्य को निर्धारित समय पर पूरा करना शामिल है।



