सारंगढ़-बिलाईगढ़
खड़े ट्रैक्टर को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्करः
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में चाय पीने रुके 4 लोग बाल-बाल बचे; सड़क पर बिखरा ईंट

खड़े ट्रैक्टर को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्करः सारंगढ़-बिलाईगढ़ में चाय पीने रुके 4 लोग बाल-बाल बचे; सड़क पर बिखरा ईंट
सारंगढ़ खबर
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक बड़ा सड़क हादसा होने से पहले टल गया। ग्राम पंचायत पचरी से ट्रैक्टर में ईंट लेकर टुंडरी गांव जा रहे थे। अटल चौक पर चाय पीने के लिए उन्होंने ट्रैक्टर साइड में खड़ा किया। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारके भाग गया।


