सारंगढ़ में तीन राइस मिलों में अनियमितताः
7 हजार क्विंटल से ज्यादा धान कम मिला, चावल और धान जब्त

सारंगढ़ में तीन राइस मिलों में अनियमितताः
7 हजार क्विंटल से ज्यादा धान कम मिला, चावल और धान जब्त
सारंगढ़ खबर न्यूज,सारंगढ़—
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में प्रशासन ने तीन राइस मिलों में छापेमारी की।
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर राजस्व, खाद्य एवं मार्कफेड की संयुक्त टीम ने तीन राइस मिलों में छापेमारी की।
सारंगढ़ ब्लॉक के छिंद गांव स्थित सिद्धि विनायक राइस मिल में निर्धारित मात्रा से 4,170 क्विंटल धान कम मिला। टीम ने मिल से 580 क्विंटल चावल और 2,876 क्विंटल धान जब्त किया।
राइस मिल में धान जब्त
बरमकेला ब्लॉक में गायत्री पर्बोइलिंग यूनिट सरिया के राइस मिल में 395.24 क्विंटल धान कम पाया गया। यहां से 199 क्विंटल चावल और 160 क्विंटल धान जब्त किया गया।बिलाईगढ़ ब्लॉक के बेलटिकरी में स्थित सरस्वती जायसवाल राइस मिल में 2,623 क्विंटल धान कम मिला। टीम ने यहां से 8 क्विंटल चावल और 1,800 क्विंटल धान जब्त किया।
अधिकारियों के अनुसार, राइस मिलों में लगातार अनियमितताएं सामने आ रही थी। कलेक्टर के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। आगे भी राइस मिलों की जांच जारी रहेगी और कमियां मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।



