बिलाईगढ़ में 2 दिनों में 13 जुआरी गिरफ्तारः
निर्माणाधीन पानी टंकी और जंगल में खेलते पकड़ाए, 26 हजार कैश समेत 6 मोबाइल जब्त

बिलाईगढ़ में 2 दिनों में 13 जुआरी गिरफ्तारः निर्माणाधीन पानी टंकी और जंगल में खेलते पकड़ाए, 26 हजार कैश समेत 6 मोबाइल जब्त
सारंगढ़ खबर न्यूज,सारंगढ़—–
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पुलिस ने दो दिनों में 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। बिलाईगढ़ थाना पुलिस ने रैनी भाटा मैदान में निर्माणाधीन पानी टंकी के पास से 7 जुआरियों को पकड़ा है। इनके पास से ताश के पत्ते, 6 मोबाइल और 15,600 रुपए कैश जब्त किए गए हैं।
इससे पहले खुरसुला के जंगल से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान 3 आरोपी फरार हो गए। पकड़ गए आरोपियों के पास से 11,200 कैश एवं ताश के पत्ते और 6 मोबाइल जब्त किया गया था।
दो दिनों में 16 लोगों के खिलाफ FIR
इस मामले में थाना प्रभारी शिव कुमार धारी ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर इलाके में जुआ, सट्टा और शराब पर कार्रवाई चल रही है। दो दिनों में 16 लोगों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इन्हें जुआ खिलते किया गया गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में बिलाईगढ़ के आनंद कुमार केंवट (30), मन्नु राकेश (42), राज कुमार देवांगन (22) और दिलेश्वर कुमार रात्रे (25) शामिल हैं। गोविंदवन के अनिल सोनवानी (29), नीलकमल साहू (26) और चंदन साहू (23) को भी गिरफ्तार किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।



