छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ के रजिस्ट्री ऑफिसों में सर्वर-डाउनः

लोग बोले- अपॉइंटमेंट के बावजूद घंटों इंतजार कर रहे, 4 दिन से नहीं हो पा रही रजिस्ट्री

छत्तीसगढ़ के रजिस्ट्री ऑफिसों में सर्वर-डाउनः

लोग बोले- अपॉइंटमेंट के बावजूद घंटों इंतजार कर रहे, 4 दिन से नहीं हो पा रही रजिस्ट्री

रायपुर

रायपुर के पंजीयन कार्यालय समेत प्रदेश के कई जिलों के रजिस्ट्री दफ्तरों में सर्वर डाउन की समस्या है। जिस कारण पिछले कई दिनों से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग सुबह से ही रजिस्ट्री दफ्तर पहुंच रहे हैं, लेकिन घंटों बीत जाने के बावजूद उनकी रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है।लोगों का कहना है कि, यह समस्या 10 जुलाई से हो रही है। पिछले 4 से 5 दिन से रजिस्ट्री ऑफिस आने के बाद भी आज तक रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। पंजीयन ऑफिस के अधिकारियों का कहना है कि, सर्वर डाउन के कारण ऐसी समस्या हो रही है।

लोगों ने कहा- कार्यप्रणाली सही नहीं

रजिस्ट्री करवाने पहुंचे बसंत सेठिया ने बताया कि, हमें सुबह 10 बजे बुलाया गया। हमारा नंबर 10.30 बजे का था, लेकिन अब तक कोई काम नहीं हुआ। अधिकारी केवल यही कह रहे हैं कि सर्वर डाउन है, लेकिन यह नहीं बताया जा रहा कि असल समस्या क्या है और कब ठीक होगी।

राजधानी का यह सबसे बड़ा कार्यालय है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते हैं। पिछले कुछ दिनों से सभी परेशान हो रहे हैं। आज मॉडर्न तरीके से काम चल रहा है। ऐसे में इस तरह की कार्यप्रणाली सही नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button