सारंगढ़-बिलाईगढ़

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का भव्य शुभारंभ: विष्णु देव साय सरकार ने समय पर पूरा किया वादा हड़ताल के बावजूद एक भी दिन की देरी नहीं, ₹3100 प्रति क्विंटल पर शुरू हुई खरीदी**

 

**छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का भव्य शुभारंभ: विष्णु देव साय सरकार ने समय पर पूरा किया वादा
हड़ताल के बावजूद एक भी दिन की देरी नहीं, ₹3100 प्रति क्विंटल पर शुरू हुई खरीदी**

सारंगढ खबर न्यूज,सारंगढ——-सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के भेड़वन स्थित सेवा सहकारी समिति मर्यादित शाखा भेड़वन (पंजी क्रमांक 358) में शनिवार को खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार ने अपने वादे के मुताबिक 15 नवंबर से ही किसानों से ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी शुरू कर दी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्री दीनानाथ खुंटे उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री रामेश्वर पूरी गोस्वामी, मंडल महामंत्री श्री श्याम कुमार टंडन, समिति प्रबंधक श्री विजेंद्र चंद्रा, प्राधिकृत अधिकारी श्री बृहस्पति यादव, वरिष्ठ किसान श्री रामगोपाल पटेल, पूर्व प्रबंधक श्री रामजी पटेल, पूर्व सोसाइटी अध्यक्ष श्री भीमशंकर पटेल, किसान मोर्चा के श्री पीताम्बर पटेल, श्री दुलेश्वर पटेल, श्री सिदार, प्रिंस पटेल सहित जागरूक किसान बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि श्री दीनानाथ खुंटे ने कहा कि “सहकारी समितियों के कुछ कर्मचारियों की हड़ताल के बावजूद विष्णु देव साय सरकार ने वैकल्पिक व्यवस्था कर समय पर धान खरीदी शुरू कर किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम उठाया है। यह मोदी की गारंटी और डबल इंजन सरकार की डबल गति का जीता-जागता प्रमाण है।”

शुभारंभ कार्यक्रम में भारत माता की पूजा कर नारियल फोड़कर धान खरीदी की औपचारिक शुरुआत की गई। किसानों में खुशी का माहौल है और उन्होंने सरकार के इस त्वरित निर्णय के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और स्थानीय भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी 2500 से अधिक धान खरीदी केंद्रों पर वैकल्पिक स्टाफ की तैनाती कर यह सुनिश्चित किया है कि हड़ताल का कोई असर किसानों पर न पड़े।

किसान का धान – सरकार का सम्मान
यह है विष्णु देव साय सरकार की सच्ची गारंटी!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button