मनरेगा निर्माण कार्य सूचना पटल में सभी पंचायत सचिव लगाये नरेगा टाईल्स–बर्मन

*सारंगढ़ में मनरेगा नियमों की खुली अनदेखी!**
**100 से अधिक पंचायतों में बिना सूचना पट्ट के चल रहे निर्माण कार्य**
सारंगढ़ खबर न्यूज,,सारंगढ—– महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत होने वाले निर्माण कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए शासन द्वारा कार्य सूचना पट्ट लगाना अनिवार्य किया गया है। इसके बावजूद सारंगढ़ जनपद अंतर्गत 130 ग्राम पंचायतों में से लगभग आधे से ज्यादा पंचायतों में मनरेगा कार्य बिना निर्धारित टाइल्स/सूचना पट्ट के ही संचालित किए जा रहे हैं, जो नियमों की खुली अनदेखी मानी जा रही है। छत्तीसगढ़ शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि प्रत्येक निर्माण स्थल पर योजना की जानकारी, स्वीकृत राशि, कार्य अवधि और संबंधित पंचायत का विवरण प्रदर्शित किया जाए, ताकि आमजन को पूरी जानकारी मिल सके। लेकिन जमीनी स्तर पर इन निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। इससे योजना की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।इन सब बातों की जानकारी जब संवेदनशील जिला पंचायत सीईओ को दिया गया तो मामले को गंभीरता से लेते हुए सीईओ इंद्रजीत बर्मन ने चेतावनी दी है कि जिन पंचायतों में मनरेगा सूचना पट्ट नहीं लगाए गए हैं, उनके विरुद्ध कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।और साथ ही साथ कहा है कि जिन पंचायतो में सरपंच द्वारा सूचना पटल पर नरेगा टाईल्स के जगह पेंटिंग कराया जा रहा है उन पंचायतो को भी चिन्हाकित कर कार्यवाही की जाएगी। सरपंचों को तत्काल सभी निर्माण कार्यों में अनिवार्य रूप से सूचना पट्ट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। मनरेगा टाइल्स सारंगढ़ जनपद पंचायत कार्यालय के सामने स्थित आदित्य प्रिंटर्स एंड स्टेशनरी (प्रो. रवि तिवारी) के यहां उपलब्ध है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।




