सारंगढ़-बिलाईगढ़

मौहाडोड़ा में किसानों की खड़ी फसल गेंहू में भीषण आग, 10-15 एकड़ फसल जलकर खाक

**मौहाडोड़ा में किसानों की खड़ी फसल गेंहू में भीषण आग, 10-15 एकड़ फसल जलकर खाक**

**किसानों का प्रशासन से गुहार,जल्द दिया जाये मुआवजा**

सारंगढ़ खबर न्यूज,,सारंगढ—— ग्राम मौहादोड़ा में उस समय हड़कंप मच गया जब किसानों की खड़ी फसल में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 10 से 15 एकड़ क्षेत्र में लगी गेहूं एवं सरसों की फसल जलकर पूरी तरह बर्बाद हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नगरपालिका की दमकल वाहन मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।

वहीं, सूचना मिलते ही कृषि विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा प्रदान किया जाए। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, जिसकी जांच की जा रही है।

इस घटना से क्षेत्र के किसानों में चिंता और आक्रोश का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button