सारंगढ़-बिलाईगढ़

छुट्टी के दिन में निकले जिला कलेक्टर कोसीर क्षेत्र के निरीक्षण में*

*छुट्टी के दिन में निकले जिला कलेक्टर कोसीर क्षेत्र के निरीक्षण में**
**कलेक्टर के टीम में डिप्युटी कलेक्टर शिक्षा शर्मा,सीईओ नायक,पीएचई ईई रमाशंकर कश्यप**

सारंगढ खबर न्यूज,,सारंगढ——सारंगढ़ जिला के संवेदनशील कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे छुट्टी के दिन भी अपने दौरे निरीक्षण में सांस्कृतिक नगरी कोसीर पहुंचे ।जहाँ  कोसीर बौद्ध बिहार चेक डेम का निरीक्षण करते हुए बौद्ध बिहार में अपने अधिकारियों के साथ करंज पेड़ के नीचे नारियल पानी पीते हुए चर्चा किए । वहीं कोसीर गांव के ऐतिहासिक देवी मंदिर माँ कौशलेश्वरी देवी की भी अपने टीम के साथ दर्शन करते हुए गांव के जीवन दायिनी बांधा तालाब और मर चुके तलैया को भी चलते हुए देखे । जिला कलेक्टर महोदय से सरपंच और ग्रामीणों से कई विषयो पर चर्चा हुई जिसमें प्रमुख रूप से गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की मांग , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की घोषणा पर चर्चा ,गांव में बाल उद्यान , जीवन दायिनी तालाब पर पूरे मेड पर पिचिंग के साथ सड़क और गांव के सरपंच सुमन राव ने मंदिर में सेड निर्माण के लिए मांग रखा,जिस पर जिला कलेक्टर से इस तरह गांव के विकास के लिए चर्चा हुई।इस निरीक्षण टीम में कलेक्टर संजय कन्नौजे,diputy ककेक्टर शिक्षा शर्मा,जनपद पंचायत सीईओ नायक और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button