खनिज विभाग सारंगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

रातभर रेत की लूट, दिन में सन्नाटा—कार्रवाई के नाम पर शून्य!

*रातभर रेत की लूट, दिन में सन्नाटा—कार्रवाई के नाम पर शून्य!*

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में अवैध रेत उत्खनन को लेकर उठे सवालों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। जशपुर, दहिदा और बरभांठा क्षेत्र में हर रात सैकड़ों ट्रैक्टर और डंपर बिना रॉयल्टी के रेत परिवहन कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से सख्ती नदारद है।चौंकाने वाली बात यह है कि जिन ठेकेदारों को वैध खदान आवंटित की गई है, उन्हें अब तक NOC जारी नहीं हुई है, जबकि अवैध खनन का कारोबार खुलेआम जारी है।इससे प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।स्थानीय लोगों के मुताबिक, रात के अंधेरे में बड़े पैमाने पर रेत की निकासी हो रही है और किसी तरह की रोक-टोक नजर नहीं आती। पूर्व में खनिज विभाग द्वारा कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराने की बात सामने आई थी, लेकिन उस पर अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। यही कारण है कि रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और वे बेखौफ होकर अवैध परिवहन में जुटे हुए हैं। लगातार भारी वाहनों की आवाजाही से सड़कों की हालत खराब हो रही है, वहीं आम नागरिकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा शासन को हर दिन लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।
*जनता में आक्रोश, कार्रवाई की मांग*
स्थानीय नागरिकों में अब इस मुद्दे को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो मामला बड़ा रूप ले सकता है। बहरहाल अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस खुलेआम चल रहे अवैध कारोबार पर कब तक लगाम कसता है या फिर यह सिलसिला यूं ही जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button