यात्रियों की ज़िंदगी से खिलवाड़ : बिना फिटनेस बस चलाकर खेल रहे खौफनाक तमाशा*

*यात्रियों की ज़िंदगी से खिलवाड़ : बिना फिटनेस बस चलाकर खेल रहे खौफनाक तमाशा*
सारंगढ़ खबर न्यूज,सारंगढ। जिले में यात्री बसों की खतरनाक लापरवाही का मामला सामने आया है। बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के कई बसें सड़कों पर दौड़ रही हैं, जिनमें यात्रियों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। जानकारी मिली है कि बस मालिक और ड्राइवर बसों को रस्सी से बांधकर मजबूरी में चलाते हुए अपनी मनमानी कर रहे हैं। यह हालत तब है जब RTO विभाग की ओर से बसों की फिटनेस जांच को लेकर बैठक आयोजित की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, विभागीय अधिकारी बसों की फिटनेस जांच में ढील दे रहे हैं, जिससे लाखों की यात्रियों की सुरक्षा खतरे में है। सड़क पर चल रही कई बसें टूट-फूट से जर्जर हालत में हैं, फिर भी उन्हें चलने की अनुमति दी जा रही है। ग्रामीण और यात्रियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। प्रशासन को चाहिए कि जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई कर इन खतरनाक बसों पर रोक लगाए और यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करे।



