
BJP पार्षद के बेटे ने बच्ची से किया रेप:
7 साल की मासूम को सुनसान मकान में ले गया, मां-बाप को रोते हुए बताई आपबीती
रायगढ़ /खरसिया
बीजेपी पार्षद के बेटे ने 7 साल की बच्ची से किया रेप।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीजेपी की महिला पार्षद के बेटे ने 7 साल की बच्ची से रेप किया है। पड़ोस में रहने वाली बच्ची को आरोपी बहला-फुसलाकर सुनसान मकान पर ले गया, वहां उससे रेप की वारदात को अंजाम दिया। मामला खरसिया चौकी क्षेत्र का है।खरसिया पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।



