chhattisgarhcmodprpibraipur

OBC सर्वे में बड़ी गड़बड़ी! आय, संपत्ति और सरकारी योजनाओं का डेटा निकला गलत, आयोग ने जताई नाराजगी

OBC Survey Data Error: छत्तीसगढ़ में ओबीसी सर्वे के दौरान बड़ी गड़बड़ियां सामने आई हैं। आय, संपत्ति और सरकारी योजनाओं से जुड़ी गलत डेटा एंट्री पर पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग ने नाराजगी जताते हुए सभी नगरीय निकायों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए हैं।

OBC Survey: छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक सर्वेक्षण के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर की जा रही डेटा एंट्रियों में भारी अनियमितताएं सामने आई हैं। आयोग ने सर्वेक्षण डेटा के परीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में गलत और विरोधाभासी जानकारियां दर्ज होने पर नाराजगी जताई है। इसके बाद नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सभी नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों को तत्काल त्रुटियों में सुधार करने के निर्देश जारी किए हैं।

ये विसंगतियां हैं सामने

आयोग के पत्र के अनुसार, कई निकायों में परिवार प्रमुख की उम्र, विवाह के समय की उम्र और पति-पत्नी की उम्र संबंधी जानकारी में गंभीर विसंगतियां पाई गई हैं। कई मामलों में परिवार के सभी सदस्यों को अशिक्षित दर्शाया गया है, जबकि अन्य कॉलमों में दर्ज जानकारी उससे मेल नहीं खाती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button