Bilaspurchhattisgarhcmodprpibसारंगढ-बिलाईगढ़

सारंगढ़ के लाल, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री प्रशांत मिश्रा का होगा ऐतिहासिक स्वागत*

*अक्टूबर में सारंगढ़ आएंगे न्यायमूर्ति, जिला अधिवक्ता संघ करेगा भव्य आयोजन*

*सारंगढ़,खबर न्यूज,सारंगढ—— सारंगढ़ माटी के सपूत और देश की सर्वोच्च अदालत के न्यायाधीश *न्यायमूर्ति श्री प्रशांत कुमार मिश्रा* का प्रथम बार अपने गृह नगर सारंगढ़ आगमन होगा। उनके सम्मान में *जिला अधिवक्ता संघ सारंगढ़* द्वारा जिला मुख्यालय में *भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत समारोह* का आयोजन किया जाएगा।

*प्रतिनिधिमंडल ने ली सहमति*
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारी के लिए जिला अधिवक्ता संघ सारंगढ़ का एक प्रतिनिधिमंडल *संघ अध्यक्ष विजय कुमार तिवारी* के नेतृत्व में रायगढ़ स्थित न्यायमूर्ति मिश्रा के गृह निवास पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में *प्रवक्ता दीपक तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र नाथ नंदे और अभय मिश्रा* शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने न्यायमूर्ति श्री मिश्रा को सारंगढ़ आगमन का *आत्मीय आमंत्रण* दिया, जिसे उन्होंने *सहर्ष स्वीकार* कर लिया है। न्यायमूर्ति मिश्रा ने आश्वस्त किया है कि *अक्टूबर माह में कार्यक्रम की तिथि* तय कर दी जाएगी।

*सारंगढ़ के लिए गौरव का क्षण*
ज्ञात हो कि न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा *सारंगढ़ के मूल निवासी* हैं। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के पद पर नियुक्त होने के बाद *उनका यह पहला सारंगढ़ आगमन* होगा। इसे लेकर न केवल अधिवक्ताओं बल्कि पूरे जिले में *हर्ष और उत्साह का माहौल* है। जिला अधिवक्ता संघ इस अवसर को *यादगार बनाने* के लिए विशेष तैयारी कर रहा है।

*आगे की रूपरेखा*
संघ के प्रवक्ता दीपक तिवारी ने बताया कि न्यायमूर्ति महोदय की सहमति मिलते ही संघ में *खुशी की लहर* है। जल्द ही *संघ की बैठक* आहूत कर कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी मिनट टू मिनट कार्यक्रमों की सूची के साथ प्रतिनिधिमंडल *पुनः न्यायमूर्ति महोदय से भेंट कर विधिवत आमंत्रण* देगा, जिसके बाद आयोजन को अंतिम रूप दिया जाएगा।
ज़िला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विजय तिवारी जी कहा कि वह क्षण गौरव का होगा जब
*”सारंगढ़ का बेटा आज देश की सबसे बड़ी अदालत में न्याय के मंदिर का प्रहरी है। उनका स्वागत सारंगढ़ के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा संघ के सचिव कुलदीप राज पटेल ने कहा कि सारंगढ़ नगर के लिए ऐतिहासिक होगा क्योंकि नगर में पहली बार सुप्रीम के न्यायमूर्ति का आगमन होगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button