सारंगढ़-बिलाईगढ़

आज मनाया जा रहा दीपों का पर्व “शुभ दीपावली”*

जानें किस दिन करना होगा महालक्ष्मी पूजन और सबसे शुभ मुहूर्त

*आज मनाया जा रहा दीपों का पर्व “शुभ दीपावली”**

**सारंगढ नगर हुआ रौशनी से सराबोर**
**जानें किस दिन करना होगा महालक्ष्मी पूजन और सबसे शुभ मुहूर्त**
**धनतेरस के शुभ दिन खूब हुई धन की बरसात**
**पूरा नगर में दिखा भीड़,बाजार रहा गर्म**
**दीपावली में सोना प्रति तोला 130000 और चांदी किलो रहा 173000**

सारंगढ खबर न्यूज,सारंगढ——– दीपों का महापर्व दिवाली इस साल फिर से तारीख को लेकर उलझन पैदा कर रहा है। दरअसल, इस बार कार्तिक अमावस्या तिथि दो दिन तक पड़ रही है – 20 और 21 अक्टूबर को। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि लक्ष्मी पूजन आखिर किस दिन किया जाए? कहीं कैलेंडर 20 अक्टूबर बता रहे हैं, तो कहीं 21 अक्टूबर को शुभ मान रहे हैं। आइए जानते हैं सही तिथि और शुभ मुहूर्त।

**दिवाली 2025 की सही तिथि**

पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि की शुरुआत : 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) दोपहर 3:44 बजे से। अमावस्या तिथि का समापन : 21 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) शाम 5:54 बजे तक।
20 अक्टूबर की रात को प्रदोष काल और निशिता काल दोनों में अमावस्या तिथि विद्यमान रहेगी। इसलिए ज्यादातर विद्वानों और ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, महालक्ष्मी पूजन और दिवाली का मुख्य उत्सव 20 अक्टूबर (सोमवार) को ही मनाना श्रेष्ठ रहेगा।

**लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त**

लक्ष्मी पूजा (प्रदोष काल): शाम 07:08 बजे से रात 08:18 बजे तक।
प्रदोष काल अवधि: शाम 05:46 बजे से रात 08:18 बजे तक।
वृषभ काल (स्थिर लग्न): शाम 07:08 बजे से रात 09:03 बजे तक।
निशिता काल (विशेष पूजा): रात 11:41 बजे से 12:31 बजे तक।

विशेषज्ञों के अनुसार, वृषभ लग्न में पूजा करना सबसे उत्तम माना जाता है। इस समय मां लक्ष्मी का घर में स्थायी वास होता है।

**दिवाली पर क्यों करते हैं लक्ष्मी पूजन?**

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, त्रेतायुग में भगवान श्रीराम के 14 वर्ष का वनवास पूर्ण कर अयोध्या लौटने पर लोगों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। तभी से दीपावली पर्व की परंपरा चली आ रही है। इसके अलावा मान्यता है कि इसी दिन मां लक्ष्मी अपने वाहन उल्लू पर भ्रमण के लिए निकलती हैं और जिन घरों में स्वच्छता और श्रद्धा से पूजन होता है, वहां धन-समृद्धि का वास होता है। इस तरह, इस साल दिवाली का मुख्य पर्व 20 अक्टूबर, सोमवार को ही धूमधाम से मनाया जाएगा और इसी दिन महालक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व रहेगा।

**पहली बार दीपावली में सोना प्रति तोला 130000 और चांदी किलो 173000 रहा*

**ज्वेलर्स दुकानो में देखने को मिली भारी भीड़**

सोने की कीमत आज (20 अक्टूबर) अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, रविवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर पहली बार 130000 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले इसके दाम 131000 रुपए प्रति दस ग्राम थे। इस हफ्ते सोना अपना रिकार्ड तोड़ चुका है।

चांदी की कीमत में भी आज बड़ी बढ़त देखने को मिली है। ये 173000 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले चांदी 178000 रुपए पर पहुच चुकी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button