chhattisgarh

विधायक देवेंद्र,कविता प्राण लहरे समेत 16 कांग्रेसियों पर FIR: बेमेतरा में मंत्री को मृत बताकर निकाली थी शव-यात्रा, यादव बोले- हम डरने वालों में से नहीं

**बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे का भी नाम शामिल**

17 कांग्रेसी नेताओं पर FIR दर्ज

पुलिस ने मामले में कुल 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें प्रमुख रूप से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे और कविता प्राणलहरे समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं के नाम शामिल हैं।

इसके अलावा पुलिस ने रिपोर्ट में मोहन लालवानी, सीमा साहू, सोनू मानिकपुरी, राजेश्वरी कश्यप, सुनील माहेश्वरी, सुमित राय, अजय साहू, लकी नेताम, सुबोध डोंगरे, योगेश साहू, सुमीत दास, संदीप गायकवाड़, विकास और राहुल का भी नाम दर्ज किया है।

देवेंद्र यादव बोले- हम डरने वालों में से नहीं

इस मामले पर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने कहा, ये लोग ताकतवर हैं। इसलिए जो भी इनके खिलाफ आवाज उठाता है, उस पर तुरंत FIR कर दी जाती है। लेकिन हम डरने वालों में से नहीं हैं।

गौरतलब है कि ग्राम झिरिया में गौवंशों की मौत कोलेकर कांग्रेस और विपक्षी दल लगातार सरकार पर हमलावर हैं। वहीं अब प्रतीकात्मक शव यात्रा को लेकर दर्ज FIR ने इस पूरे मामले को राजनीतिक विवाद के साथ कानूनी रंग भी दे दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button