cmodprpibजिला सारंगढ-बिलाईगढ़सारंगढ़ जिला प्रशासन

जनदर्शन में कलेक्टर और एसपी ने सुने लोगों की फरियाद*

*जनदर्शन में कलेक्टर और एसपी ने सुने लोगों की फरियाद*

सारंगढ़-बिलाईगढ़,—- कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जनदर्शन के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक सुनीं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने भी नागरिकों की समस्याओं को सुना और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। जनदर्शन में नागरिकों ने पेंशन का 7 माह से भुगतान नहीं होने, ठेकेदार द्वारा मजदूरी का भुगतान नहीं किए जाने, शिक्षा विभाग में अटैचमेंट से संबंधित आवेदन, शासकीय उचित मूल्य दुकानों से चावल नहीं मिलने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक एक भी किस्त की राशि प्राप्त नहीं होने जैसी विभिन्न समस्याएं कलेक्टर के समक्ष रखीं।

कलेक्टर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का परीक्षण कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध तरीके से निराकरण किया जाए तथा आवेदकों को आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button