सारंगढ़-बिलाईगढ़सारंगढ़ स्वास्थ्य विभाग

जिपं अध्यक्ष संजय पांडे ने सामु. स्वा. केंद्र का किया औचक निरीक्षण

*जिपं अध्यक्ष संजय पांडे ने सामु. स्वा. केंद्र का किया औचक निरीक्षण*

सारंगढ़ खबर,सारंगढ़ । जिपंअध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ का औचक निरीक्षण करते हुए मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों से भेंटकर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के बारे में आवश्यक जानकारी लिए ।अध्यक्ष पांडे ने दवा वितरण कक्ष, महिला वार्ड, ओपीडी बच्चा वार्ड, जनरल वार्ड, पैथोलॉजी का निरीक्षण कियें । जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने निरीक्षण के दौरान मरीजों से पूछताछ कर स्वा. सुविधा व अस्पताल प्रबंधन के बारे में जानकारी ली । उन्होंने उपस्थित डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि – मरीजों की देखभाल प्राथमिकता से की जाए व यह सुनिश्चित किया जाय की सभी आवश्यक दवाएं अस्पताल में उपलब्ध रहें । किसी भी मरीज को अनावश्यक परेशान न करें ।
जिपं अध्यक्ष संजय पांडेय ने अस्पताल प्रबंधन को अस्पताल में आवश्यक साफ सफाई करने, मरीजों की बेड में साफ सुथरा चादर लगाने निर्देशित किया । उन्होंने महिला प्रसव कक्ष का भी निरीक्षण किया। प्रसव केंद्र की व्यवस्था में आवश्यक सुधार करने एवम् सुविधा उपलब्ध कराने निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button