बगलोटा में हो रहा है खुलेआम अवैध शराब की बिक्री, शिकायत कर्ता ने हाथ जोड़कर प्रशासन को कार्यवाही करने लगाई गुहार*
वहीं दूसरी ओर फ़िर अपने बयान को पलटे हुए कहा कि मुझसे भूल हो गया किसी के बहकावे में आकर शिकायत करना स्वीकार किया

*बगलोटा में हो रहा है खुलेआम अवैध शराब की बिक्री, शिकायत कर्ता ने हाथ जोड़कर प्रशासन को कार्यवाही करने लगाई गुहार*
*वहीं दूसरी ओर फ़िर अपने बयान को पलटे हुए कहा कि मुझसे भूल हो गया किसी के बहकावे में आकर शिकायत करना स्वीकार किया*
*मामला बहुत गंभीर लग रहा है तत्काल, जिम्मेदार प्रशासन को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए*
सारंगढ़ खबर,सारंगढ़ – सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बगलोटा गांव पूरे जिले में इसलिए फेमस है कि यहां खुलेआम अवैध शराब बनाया जाता है और गांव-गांव में महुआ शराब की सप्लाई की जाती है करीब यहां 15 से 20 लोगों के घर में आपको हमेशा अवैध शराब मिलेगा इसके साथ ही शराब बनाने की फैक्ट्री भी मिल जाएगा। बीते दिन पूर्व सरपंच बगस राम के बेटे दीपक नवरत्न ने इसकी शिकायत कलेक्टर और जिला आबकारी अधिकारी से करने की बात एक वीडियो में की थी साथ ही आबकारी वित्त बिलाईगढ़ में भी इसकी शिकायत की गई शराब बनाने वाले लोगों के नामजद शिकायत साफ़ साफ़ सोशल मीडिया को उन्होंने जानकारी देते हुए सभी शराब बेचने वाले लोगो का नाम लिया। उनका एक और वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने न्यूज़ को गलत बताते हुए शराब के नशे और लोगों के दबाव में आकर यह बोलना स्वीकार किया है।
अब सवाल यह उठता है कि अगर शिकायतकर्ता सलामत नहीं रहेंगे तो इसकी जिम्मेदारी आख़िर किसका होगा ? शराब माफियाओं के पिछे आखिर किसका सरंक्षण है।
शिकायतकर्ता पर इस प्रकार से दबाव बनाया जा रहा है तो पुलिस थाना और आबकारी विभाग मौन क्यों है?
अब तक इस गांव में रेड कार्यवाही क्यों नहीं की जाती ?
गांव से बाहर छोटे-मोटे शराब बेचने वाले लोगों को पकड़ा जाता है। लेकिन मुख्य कुख्यात हज़ारों लीटर शराब बनाने वाले आरोपियों को क्यों पकड़ा नहीं जाता यह सबसे बड़ा सवाल है ? अब देखने वाली बात होगी की आबकारी विभाग और पुलिस विभाग इस गांव में घुसकर कब छापा मारती है और शराब बनाने वाले और आसपास के गांव में सप्लाई करने वाले किन-किन आरोपियों पर कार्रवाई करती है ।



