जिले में जनसंपर्क अनुदान राशि का जनपद सदस्य, मंडल अध्यक्ष, सहित बड़े नेताओं में बंदरबांट*

**राशि जिनको मिलना चाहिए उसमें कई लोग रहे उपेक्षित
**अपने लोगो मे ही बांट दिया गया जनसंपर्क राशि**
**bjp ग्रुप सहित नगर में जनसंपर्क राशि मुद्दा बना चर्चा का विषय**
सारंगढ़ खबर न्यूज,सारंगढ——। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला मे सारंगढ़ विकासखंड़ में 3 लाख रूपये के जनसंपर्क अनुदान राशी का अपने ही लोगो मे बंदरबॉट कर लिया गया है। भाजपा के लगभग 48 लोगो को 3 लाख रूपये के सांसद जनंसपर्क अनुदान
राशी प्रदान किया गया है। इसमें कुछ मंडल अध्यक्ष,जनपद सदस्य सहित भाजपा पदाधिकारियो का भी नाम है। जनसंपर्क जैसे राशी को भी जिस प्रकार से अब अपनो का बांटने की परंपरा शुरू हो गई है, आम तौर पर सांसद जनसंपर्क राशी को गांवो के मंडलियों को दिया जाता है जो कि सत्ताधारी दल के सपोर्ट मे रहते है।साथ ही यह राशी चुनावी वादो को पूरा करने के लिये भी दिया जाता है किन्तु सांसद जनसंपर्क अनुदान राशी के लिये सारंगढ़ विकासखंड़ के लिये जारी किया गया सूची में इस बार भाजपा पदाधिकारियो के रिश्तेदारो का नाम ज्यादा है। नगर में यह जनसंपर्क राशि का मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है।48 लोगो को 2.98 लाख रूपये का जनसंपर्क राशी वितरण करने के मामले में अब भाजपा कार्यकर्ताओ मे भी आक्रोश देखने को मिल रहा है। सोशल मिडिया में इस स्वीकृति आदेश का कापी वायरल हो रहा है और कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जनसंपर्क राशी जिनको प्रदान किया गया है उसमें भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल के भाई हीरालाल पटेल का नाम भी है जिनको रामायण मंडली के नाम पर 9 हजार रूपये प्रदान किया गया है। वही रेड़ा के रामेश्वर पुरी गोस्वामी है जो कि भाजपा मंडल के अध्यक्ष है तथा उनकी पत्नी का नाम है दोनो के नाम पर 10 हजार रूपये की राशी स्वीकृत हुई है। लीमगांव के चिताराम साहू का भी नाम इस सूची मे है जो कि भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी है। उनको कीर्तन पार्टी के नाम पर 5 हजार रूपये की स्वीकृति मिली है। वही सालर मंडल के महामंत्री सतीश शर्मा को भी नाम है जिन्हे शिक्षा अध्यनन के लिये 5 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान किया गया है। इस सूची में जो नाम है उसमें उलखर से शांति निषाद, कनकबीरा से निलवती पटेल, नरेशनगर से करमहा सारथी, कपरतुंगा से गुलाब सिदार, कुधरी से लक्की साहू, कुम्हारी से उषा चंद्रा, कोतरी से घनश्याम साहू, खजरी से – दिनेश साहू, खजरी से ही संतोष साहू और धीरज साहू तथा खुर्सी से रंजीता, खोखसीपाली से निलेश जायसवाल, गोड़िहारी से भगवान जायसवाल, पदमन यादव चंदाई, छातादेई से शुभम सिंह, दानसरा से सतीश शर्मा और जनपद सदस्य सीताराम साहू, परसदा छोटे से हीरालाल पटेल, जनमजय पटेल शामिल है। इनके अलावा टांगर से केशव पटेल, बरभांठा से नंदकिशोर और गोपाल यादव का नाम है। वही सुब्रन निषाद बासीनबहरा, भेंड़वन से गीता टंडन और विक्रम सिंह पटेल, मल्दा अ से मनहरण यादव, रापांगुला से धर्मेश यादव, मुड़ियाडीह से फुलकुमार पटेल रेड़ा से रामेश्वर गिरी गोस्वामी, देवकी गोस्वामी, लिमगांव से मधुसूदन सिदार, चिंताराम साहू, सहनू निषाद का नाम है। वही सारंगढ़ से बोधलाल, मुन्ना चंद्रा, निशंक शर्मा, हेमाद्री सिंह, मकरध्वज, सियाराम बरेठ, अमन यादव, अजय देवांगन, गिरधारी देवांगन, नितीन यादव कुटेला, रेंजरपारा से अच्छेराम मिरी, हरदी से तरूण दास, अमन यादव और बरतुंगा से कृष्ण कुमार महिलाने का नाम है। जिनको कीर्तन पार्टी, खेलकूद, शिक्षा व्यवस्था और उपचार आदि के नाम पर 2.98 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान किया गया है।सारंगढ विधानसभा से जुड़े कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने दबी जुबान से इस जनसंपर्क राशि के बंदरबांट पर अपना आक्रोश शोसल मीडिया के माध्यम से निकाल रहे हैं।



